फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़काऊ पोस्ट डालने वाले की गिरफ्तारी न होने पर हंगामा

विज्ञापन
भड़काऊ पोस्ट डालने के विरोध में थाने में हंगामा करते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
मवाना(मेरठ)। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने थाने पर हंगामा किया। एसडीएम ने कार्यकर्ताओं को आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कराने का आश्वासन देकर मामला शांत किया। वहीं कार्यकर्ताओं ने रविवार तक गिरफ्तारी नहीं होने पर थाने पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मवाना निवासी एक समुदाय के युवक ने हिंदू संगठनों के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट डाल दिया था। इसे लेकर 2 फरवरी को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद धरना दिया था। थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद ने कार्यकर्ताओं को रिपोर्ट दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। कार्यकर्ताओं ने दो दिन में गिरफ्तारी नहीं होने पर पुन: हंगामा करने की चेतावनी दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आतिक राजपूत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, लेकिन उसको गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। बुधवार दोपहर कार्यकर्ता थाने पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। वहीं कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता रवि गोला के खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट को भी वापस लेने की मांग की। थाने में मौजूद एसडीएम ऋषिराज ने कार्यकर्ताओं से वार्ता कर शीघ्र पोस्ट डालने वाले की गिरफ्तारी कराने तथा रवि गोला के खिलाफ दर्ज मुकदमे को भी वापस कराने का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत किया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी को रविवार तक गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो फिर से धरना दिया जाएगा। इस दौरान गौरव गुर्जर, मनीष गुर्जर, निपुण चौहान, राजा पंडित, अंकुर आर्य, लवकुश, सचिन प्रधान, सुबोध, नितिन, गोलू, सूरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें