फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एसटीएफ ने 16 लाख की स्मैक के साथ तीन तस्कर दबोचे, राजस्थान से लाकर करते थे सप्लाई

Thu, 06 Feb 2020 01:06 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
तीन तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शामली में एसटीएफ मेरठ और कैराना कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 416 ग्राम स्मैक और 11300 रुपये नकद बरामद किए। बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में साढ़े 16 लाख रुपये बताई गई है। 

विज्ञापन


एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि मंगलवार रात कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एसटीएफ मेरठ की टीम भी कैराना पहुंच गई। मुखबिर की सूचना पर कांधला तिराहे पर पानी की टंकी के पास बाइक से आ रहे तीन युवकों को रोक लिया। तलाशी लेने पर आरोपी दूले सिंह निवासी गुंगवा थाना पगारिया जिला झालाबाद (राजस्थान) के कब्जे से 156 ग्राम स्मैक, सुल्तान निवासी मोहम्मदपुर पांडा थाना कलियर जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) के कब्जे से 139 ग्राम स्मैक और दीन मोहम्मद निवासी गुलशन नगर कैराना (शामली) के कब्जे से 121 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

यह भी पढ़ें: यूपी: महिला समेत चार तस्कर दबोचे, 20 लाख की स्मैक बरामद, गांवों में करते थे सप्लाई
विज्ञापन


एसपी के मुताबिक तीनों आरोपी अंतरराज्यीय स्मैक तस्कर हैं। बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब साढ़े 16 लाख रुपये है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


सप्लाई के लिए राजस्थान से आती थी स्मैक
कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि पकड़े गए राजस्थान निवासी दूले सिंह ने पूछताछ में बताया कि वह राजस्थान से स्मैक लाकर यहां सप्लाई करता था। गिरोह में शामिल कैराना निवासी दीन मोहम्मद और उत्तराखंड निवासी सुल्तान के साथ मिलकर स्मैक को छोटे सप्लायरों को भेजा करते थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें