फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के दुर्गा मंदिर में प्रेम विवाह... फिर गांव में प्रधान की बैठक, युवती को जबरन उठा ले गए परिजन

Thu, 19 Sep 2019 12:27 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

बिजनौर जनपद में किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव सिसौना जट में प्रेम विवाह करके लाई युवती को उसके परिजन प्रधान की बैठक से जबरन उठाकर कार से ले गए। इस घटना को लेकर गांव में हंगामा मचा रहा। युवती एक माह से गांव के एक वाल्मीकि युवक के साथ रह रही थी। युवक ने युवती से शिमला के दुर्गा मंदिर में शादी की थी।

विज्ञापन


बुधवार को क्षेत्र के गांव सिसाना जट में हरिद्वार के थाना कांगड़ी से गांव मंगोलपुरी निवासी एक महिला सहित सात लोग आए। उन्होंने प्रधान को विश्वास में लेकर बताया कि गांव निवासी वाल्मीकि युवक सुनील उनके परिवार की युवती को बहला-फुसलाकर ले आया है। युवक- युवती गांव में ही रह रहे थे। प्रधान बब्लू ने गांव के सुनील और उसके परिजनों को युवती सहित अपनी बैठक में बुलाया। जैसे ही युवती प्रधान की बैठक में पहुंची तो परिजनों ने युवती को वहां से सब के सामने उठा लिया। जबरन कार में डालकर ले गए। यह देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। 

यह भी पढ़ें: मैं 32 बरस की... तू 18 बरस का... थाने में जमकर हंगामा, तीन दिन पहले हुई थी पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सुनील के परिजन प्रधान बबलू को साथ लेकर थाना किरतपुर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने घटना थाना कांगड़ी हरिद्वार की होना बताकर परिजनों को टरका दिया। सुनील ने बताया कि वह लालढांग में काम करता था। वहां उसकी मुलाकात गांव मंगोलपुरा थाना कांगड़ी निवासी युवती से हो गई। दोनों में प्यार हो गया। उन दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो प्रेमी व प्रेमिका घर से फरार हो गए। तीन सितंबर को शिमला के दुर्गा मंदिर में पुजारी ने विवाह कराया। विवाह उपरांत प्रेमी सुनील अपनी पत्नी को अपने घर गांव सिसौना जट में ले आया। घर से प्रेमी के साथ फरार हुई युवती के परिजन उसकी तलाश में थे और जब उन्हें यह पता चला कि उनकी लड़की प्रेमी सुनील के साथ किरतपुर के गांव सिसाना जट में है तो वे बुधवार को गांव पहुंचे और दिनदहाड़े प्रधान की बैठक से अपनी लड़की को कार में डालकर ले गए। युवती को इस तरह ले जाने पर प्रेमी सुनील व उसके परिजन हाथ मलते रह गए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें