परीक्षितगढ़(मेरठ)। नगर में मवाना बस स्टैंड पर बाइक सवार तीन युवकों ने रेस्टोरेट में फायरिंग कर दी। घटना के विरोध में व्यापारियों जमकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर व्यापारियाें को शांत कराया।
मवाना बस स्टैंड पर आए दिन असामाजिक तत्व फायरिंग कर दहशत फैला रहे हैं। व्यापारी शिकायत करते हैं तो पुलिस कार्रवाई करने में ध्यान नहीं देती। जिसके चलते व्यापारियों में रोष है। शुक्रवार शाम मवाना बस स्टैंड स्थित जायका रेस्टोरेंट पर बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और दुकान के बाहर फायरिंग कर दी और व्यापारी से गाली गलौज करने लगे। भीड़ जुटती देख आरोपी फरार हो गए। घटना को लेकर व्यापारियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। इस दौरान व्यापारियों ने पुलिस की लचर व्यवस्था को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। पुलिस ने आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन व्यापारियों को दिया। समाचार लिखे जाने तक मामले में तहरीर नहीं दी है।