फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो प्रतियोगिता में लक्ष्मी टीम अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। कस्बे के कस्तूरबा गांधी आवासीय कन्या विद्यालय में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। जिसमें कुछ प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को हो गई थीं। अन्य प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को आयोजन किया गया। शुक्रवार को हुई खो-खो प्रतियोगिता में लक्ष्मी की टीम ने प्रथम स्थान, कबड्डी में तरन्नुम की टीम ने अव्वल स्थान प्राप्त किया। वहीं, बैडमिंटन में वंशिका ने प्रथम, निशा ने दूसरा स्थान पाया। जूडो में शीबा विजयी रही। धीमी साइकिलिंग में वंशिका ने प्रथम, निकेता ने दूसरा व निशा ने तीसरा स्थान पाया। तेज गति साइकिलिंग में वंशिका ने प्रथम, नंदिनी ने दूसरा एवं शीबा ने तीसरा स्थान पाया। चैम्पियन वंशिका रहीं। शतरंज में निशा प्रथम रही। कैरम में फरहा प्रथम रही। इस मौके पर स्थान प्राप्त करने वाली सभी खिलाड़ियों को खंड शिक्षा अधिकारी तौसीफ अहमद ने पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर प्रभारी वार्डन प्रियांकर, मंजू सिंह, रेनू रानी व नसरीन बेगम सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें