फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर भाकियू का हंगामा, एक घंटे तक जबरन कराया टोल फ्री

Tue, 03 Jan 2017 04:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 4
मोदीपुरम टोल प्लाजा
दौराला गांव के लोगों ने मोदीपुरम के टोल प्लाजा पर मंगलवार को जमकर हंगामा किया। गांव के लोगों ने यह हंगामा सोलर लाइट को लेकर किया। उनका कहना है क‌ि दौराला गांव के मोड़ पर लाइट नहीं लगी, इसके चलते उन्होंने अपनी मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
Trending Videos
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे राकेश टिकैत

2 of 4
राकेश टिकैत
इस बीच वहां भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, नवाब स‌िंह अहलावत और संजय स‌िंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों के समर्थन में अधिकारियों से बातचीत की और जल्द से जल्द दौराला गांव के लागों की मांग को पूरा करने को कहा।
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक रहा टोल फ्री

3 of 4
टोल फ्री
इस दौरान मोदीपुरम टोल प्लाजा करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बीच टोल फ्री रहा। हालांक‌ि इसके बाद टोल शुरु कर दिया गया। बताया गया क‌ि दौराला गांव के लोग काफी लंबे समय से सोलर लाइट की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं का नहीं मिल रहा लाभ

4 of 4
टोल प्लाजा पर हंगामा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिनों पहले पांच राज्यों के गांव और शहरों के ल‌िए सोलर लाइट की योजना का शुभारंभ किया था। इसी योजना के चलते गांव के लोगों का कहना है क‌ि योजना काफी समय से चल रही हैं, लेकिन हमें अभी तक इस योजना का लाभ नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें