एकतरफा प्यार में चाकू से गोदकर युवती को मार डाला, मरने से पहले युवती ने दर्ज कराया बयान
Sun, 01 Jan 2017 05:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
घटनास्थल पर पड़े खून के निशान
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में थाना बड़गांव के शब्बीरपुर में शनिवार सुबह 22 वर्षीय युवती ममता की गांव के ही एक युवक रवि ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।
जिला अस्पताल में युवती के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
युवती के परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया और घटना की सूचना पुलिस को दी। अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गयी।
ममता की फाइल फोटो
युवती ने मरने से पहले आरोपी युवक का नाम पुलिस को बता दिया। युवती का बयान पुलिस ने दर्ज कर लिया है।
आरोपी रवि
थाना प्रभारी छोटे सिंह ने बताया कि जांच में मामला एकतरफा प्यार का सामने आया है। युवती के पिता अमनेश ने रवि के खिलाफ तहरीर दी है। युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।