फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसा-बुग्गी में टक्कर लगने पर बवाल, लाठीचार्ज कर किसानों को दौड़ाया

Sun, 14 Jan 2018 01:55 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बुग्गी को हटाते पुलिसकर्मी और पथराव के बाद रोड पर पड़े पत्‍थर (इनसेट) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल के सामने एक भैंसा-बुग्गी में टक्कर लगने पर शनिवार रात बवाल हो गया। गुस्साए किसानों ने वाहनों में तोड़फोड़ कर पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची परतापुर पुलिस पर हमला बोल दिया। दोनों तरफ करीब 10-10 किमी तक लंबा जाम लग गया। स्थिति नियंत्रण से बाहर होने पर एसएसपी भड़क गईं। जिसके बाद एसपी सिटी और सीओ समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और लाठीचार्ज कर किसानों को दौड़ाया। तब जाकर स्थिति कंट्रोल हुई। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक परतापुर क्षेत्र के डिमौली गांव निवासी सुभाष शुगर मिल पर गन्ना डालकर भैंसा बुग्गी से सड़क पार कर रहा था। शुगर मिल के सामने एक अज्ञात वाहन ने भैंसा-बुग्गी में टक्कर मार दी। जिसमें किसान व भैंसा घायल हो गया। आसपास के लोगों ने किसान को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। आरोप है कि पुलिस ने किसानों से अभद्रता कर दी। जिस पर किसान भड़क गए। किसानों ने सड़क पर आने-जाने वाले वाहनों में तोड़फोड़ कर जाम लगा दिया। 

परतापुर पुलिस पहुंची तो उसको भी दौड़ा लिया। मामला रात दस बजे का था और वाहनों की आवाजाही भी बहुत थी। जाम लगाते ही दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दिल्ली रोड पर एक तरफ मोदीनगर तक तो दूसरे तरफ बागपत फ्लाईओवर से आगे तक जाम लग गया। लोगों ने कंट्रोल रूम में फोन करने शुरू कर दिया। सड़कों पर बवाल की सूचना कंट्रोल रूम पर फ्लैश हुई तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। परतापुर, टीपीनगर और ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस पहुंची।
विज्ञापन


पढ़ें : हादसा : पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के चचेरे भाई समेत दो की मौत, कई घायल

विज्ञापन

50 से अधिक  वाहनों में तोड़फोड़

परतापुर बाईपास से आगे दिल्ली रोड पर जाम में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला
किसानों ने वाहनों पर लाठी-डंडों और ईट पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। करीब 50 से अधिक वाहनों के शीशे टूटे। पथराव हुआ तो हाईवे पर भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाकर वहां से भागे। पुलिस ने बताया कि अधिकतर वाहन हरिद्वार, देहरादून की तरफ जा रहे थे। कई लोगों को चोट भी आई है। 

आधा घंटा बवाल, तीन घंटे जाम 
कई गांवों के किसानों ने करीब आधे घंटे तक दिल्ली रोड पर अराजकता का माहौल रखा। लाठी डंडे लेकर  किसान सड़क पर वाहनों के पीछे दौड़ रहे थे। जाम भी ऐसा लग गया कि उसे खुलवाने के लिए करीब तीन घंटे तक पुलिस मशक्कत करती रही। किसानों ने इस मामले में पुलिस की लापरवाही बताई है। किसान की हालत ठीक बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने देर रात अज्ञात लोगों के खिलाफ परतापुर थाने में केस भी दर्ज किया है। 

तो एक्टिव हुई पुलिस
दिल्ली रोड पर बवाल की सूचना मिलने पर एसएसपी ने वायरलेस सेट पर आकर पुलिस अफसरों को स्थिति कंट्रोल करने के निर्देश दिए। जिसके बाद एसपी सिटी फोर्स लेकर पहुंचे तो पुलिस एक्टिव हुई। पुलिस फोर्स ने मौके पर जाकर लाठीचार्ज कर किसानों को दौड़ाया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें