पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उप्र समेत कई राज्यों के बदमाशों से उसके संपर्क हैं। जिन्हें वह ऑन डिमांड हथियार सप्लाई करता था। एनआईए द्वारा पकड़े गए खरखौदा के पहाड़पुर गांव निवासी लालसिंह समेत तीन लोगों से उसके संपर्क थे।
सिपाही हुआ था घायल
एनआईए टीम के साथ गाजियाबाद भोजपुर में मेरठ क्राइम ब्र्रांच ने दबिश दी थी। जहां पर आरोपी मलूक के पक्ष में पुलिस टीम पर गोलियां चला दी गई थी। जिसमें क्राइम ब्रांच में तैनात सिपाही तहजीब को गोली लगी थी। हालांकि बाद में पुलिस टीम ने मलूक को गिरफ्तार कर लिया था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/