फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड DSP के पलक झपकते ही बदमाश ले उड़े नोटों से भरा बैग

Wed, 14 Mar 2018 05:03 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पुलिस को वारदात की जानकारी देते पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एक रिटायर्ड डीएसपी की कार के पीछे-पीछे आ रहे दो बाइक सवार युवकों ने कहा, अंकल जी आपकी गाड़ी से तेल रिस रहा है। जैसे ही वह कार से नीचे उतरे तो बाइक सवार बदमाश नोटों से भरा बैग ले उड़े। बैग में छह लाख रुपए थे। जानिए फिर क्या हुआ...

विज्ञापन


मामला यूपी के मेरठ जिले का है। पुलिस के अनुसार वीरेंद्र सिंह पीलीभीत से डीएसपी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वर्तमान में पल्लवपुरम में रह रहे हैं। शाम करीब पांच बजे वे बेटे और मित्र के साथ मेट्रो प्लाजा से एक टायर शोरूम से कार से लौट रहे थे। ईदगाह चौराहे पर उनकी कार के पास आए ठक-ठक गैंग के बाइक सवार दो बदमाशों ने बताया कि उनकी कार से तेल रिस रहा है। इस पर तीनों लोग तेल चेक करने के लिए कार से उतरे तो तभी दोनों बदमाश बाइक मोड़कर वहां पहुंचे। उनमें से एक बदमाश ने कार में रखा बैग उठाया और पैदल ही वहां से भागा। रेलवे रोड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

यह देखकर वीरेंद्र सिंह का बेटा बदमाश के पीछे शोर मचाते दौड़ा तो वह बदमाश धर्म कांटे के पास बाइक स्टार्ट करके खडे़ अपने दूसरे साथी के साथ फरार हो गया। एसओ रेलवे रोड विनोद कुमार ने बताया कि मामला ठगी का है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


पढ़ें : होटल में पार्टी और गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए करते थे चोरी, गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन

मिलक में बना रहे हैं विवाह मंडप

आरोपी सीसीटीवी में कैद - फोटो : अमर उजाला
रिटायर्ड डीएसपी ने बताया कि वे मिलक रामपुर में विवाह मंडप बना रहे हैं। इसके निर्माण के लिए ही पैसे की व्यवस्था की थी। बैग में छह लाख रुपये लेकर वे घर जा रहे थे। लेकिन बीच रास्ते में ही ये वारदात हो गई।

शोरूम से पीछे लगे बदमाश
वीरेंद्र सिंह ने मेट्रो प्लाजा स्थित शोरूम से कार का टायर चेंज कराया था। अंदेशा है कि बदमाशों ने बैग में कैश देखकर उन्हें निशाना बनाने की योजना बना ली थी। वे उनका वहां से चलने का इंतजार कर रहे थे। एसओ रेलवे रोड के अनुसार बदमाश वारदात के बाद किस रास्ते से भागे, यह स्पष्ट नहीं हुआ है। घटनास्थल के पास ही सिंडिकेट बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को चेक किया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें