फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यूपी पुलिस में दरोगा भर्ती कराने के नाम पर चार लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा (मेरठ)। गणपति विहार निवासी शिवी शांडिल्य को यूपी पुलिस में दरोगा बनाने के नाम पर एक महिला सहित तीन आरोपियों ने चार लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने आरोपियों से रुपये मांगे। आरोपियों ने पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज के बाद जांच में लग गई है।
विज्ञापन

सरधना रोड पर गणपति विहार कॉलोनी निवासी अंजू शर्मा ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि चार वर्ष पूर्व उनके बेटे की मुलाकात राहुल व शुभम से हुई थी। दोनों युवकों ने नंगलाताशी निवासी रेशुल बावरा, अंकित कुमार उर्फ दीबेश व निधि चौहान से मुलाकात कराई थी। इसके बाद तीनों ने यूपी पुलिस में दरोगा भर्ती कराने की बात कही थी। भर्ती कराने के नाम पर 16 लाख रुपये देने को कहा गया।
इसके बाद पीड़ित ने तीनों के खाते में ऑनलाइन चार लाख 20 हजार रुपये दे दिए। वहीं, 65 हजार रुपये नकद दिए गए। इसके बाद आरोपियों ने फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया। शक होने पर युवक ने स्थानीय पुलिस को नियुक्ति पत्र दिखाया। तब पुलिस ने बताया कि यह फर्जी है। इससे परेशान पीड़ित ने आरोपियों से रुपये वापस मांगे। आरोपियों ने एक लाख रुपये तो वापस कर दिए, लेकिन बाकी रुपये नहीं दिए। इसी मामले में सोमवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें