फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हॉस्टल प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में इंटर हॉस्टल क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को पहला सेमीफाइनल मैच डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम हॉस्टल और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ब्वॉयज हॉस्टल के बीच खेला गया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए डीडीयू हॉस्टल की टीम ने 110 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एपीजे हॉस्टल की टीम ने भी 110 रन बनाए। सुपर ओवर में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम हॉस्टल की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर 28 रन बनाकर 15 रन से जीत दर्ज की और फाइनल में प्रवेश किया।दूसरा सेमीफाइनल पंडित दीनदयाल उपाध्याय ब्वॉयज हॉस्टल और केपी हॉस्टल के बीच खेला गया। मैच में डीडीयू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 130 रन बनाए। जिसके जवाब में केपी हॉस्टल की टीम निर्धारित 10 ओवरों में 128 रन ही बना सकी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय हॉस्टल की टीम सीधे फाइनल में पहुंच गई।
बालिका वर्ग में फाइनल मैच दुर्गा भाभी छात्रावास और रानी लक्ष्मीबाई छात्रावास के बीच खेला जाएगा। अध्यक्षता कर रहे डॉ. वाईपी सिंह ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का आधार हैं। इस तरह की प्रतियोगिताएं उनके भीतर अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व और संघर्ष की भावना का विकास करती हैं।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए अमन मावी और मोहसिन को संयुक्त रूप से प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में 37 रन और तीन विकेट लेकर अपनी टीम को विजेता बनाने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय हॉस्टल टीम के कप्तान एजाज अहमद को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें