फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरे पर रूट डायवर्जन: जरा संभलकर निकलें, 12 बजे से होगा लागू, जानिए किन-किन मार्गों पर प्रतिबंधित रहेंगे वाहन

Mon, 23 Oct 2023 11:08 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में दशहरे पर रूट डायवर्जन रहेगा। बताया गया कि दोपहर में 12 बजे से रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा। जानिए किन-किन मार्गों पर वाहनों का प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
मेरठ में दशहरे पर रहेगा रूट डायवर्जन है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजार त्योहार की जकड़ में है और लोग उल्लास में हैं। ऐसे में लोगों की सुविधा के लिए ट्रैफिक पुलिस ने शहर में मंगलवार को दोपहर 12 बजे से जगह-जगह ट्रैफिक डायवर्जन किया है। तेजगढ़ी से कमिश्नरी आवास चौराहा और फुटबॉल चौक से शॉपरिक्स मॉल तिराहे तक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। रोडवेज की बसों का रूट भी बदला गया है। शहर में नो एंट्री रात 10 बजे से बढ़ाकर 12 बजे तक रहेगी।

विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में चार जगहों रामलीला ग्राउंड दिल्ली रोड, भैंसाली ग्राउंड, शहीद स्मारक दिल्ली रोड, जेल चुंगी चौराहा और सूरजकुंड पार्क में दशहरा मेला का बड़ा आयोजन होता है।

इसके चलते दोपहर 12 बजे से रात को दशहरा पर्व की समाप्ति तक वाहनों के लिए यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। दिल्ली की ओर से आने वाली रोडवेज की बसें जिनको भैंसाली बस अड्डे पर आना हैं, उन्हें परतापुर इंटरचेंज एक्सप्रेस-वे से बागपत बाईपास चौराहा, शोभापुर चौराहा, कंकरखेड़ा बाईपास चौराहे से कंकरखेडा रेलवे ओवर ब्रिज होकर जीरोमाईल, बेगमपुल से भैंसाली बस अड्डे पर आने दिया जाएगा। वापसी में भी रोडवेज की बसें इसी रूट से जा सकेंगी। मुजफ्फरनगर व बिजनौर की ओर से आने वाली रोडवेज की बसें जिनको भैंसाली बस अड्डे पर आना है, वह जीरो माइल, बेगमपुल होकर भैंसाली बस अड्डे तक आ सकेंगी और दिल्ली की ओर जाने के लिए बेगमपुल, जीरोमाइल चौराहा, कंकरखेड़ा, परतापुर इंटरचेंज एक्सप्रेस-वे से होकर जाएंगी।

मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें हापुड़, गढ़ व मुरादाबाद की ओर जाना है, ऐसे वाहन मोदीपुरम फ्लाईओवर से सरधना फ्लाईओवर, परतापुर इंटरचेंज से गांव मोहिउद्दीनपुर खरखौदा मोड़ से कस्बा खरखौदा होते हुए जाएंगे। जेल चुंगी चौराहे पर दशहरा मेले का आयोजन होने के कारण गढ़-मुरादाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन जिनको मुजफ्फरनगर, रुड़की की ओर जाना है, ऐसे भारी वाहनों को डिग्गी तिराहा से डायवर्ट कर दिया जाएगा। जो तेजगढ़ी चौराहे से एल ब्लॉक, बिजली बंबा पुलिस चौकी से कस्बा खरखौदा होते हुए मोहिउददीनपुर एनएच-58 परतापुर इंटरचेंज से मोदीपुरम होते हुए जा सकेंगे।

डिग्गी तिराहा व तेजगढ़ी चौराहा से कमिश्नर आवास चौराहा के बीच सभी प्रकार के हल्के-भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। बिजनौर की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें हापुड़, गढ़ व मुरादाबाद की ओर जाना है, ऐसे भारी वाहन कसेरूखेड़ा नाला निकट थाना गंगानगर से बांये मुड़कर बीएनजी स्कूल के सामने से होते हुए नाले के दाहिने होते हुए काली नदी पुल के बराबर में गढ़ रोड पर आकर हापुड़, गढ़ व मुरादाबाद की ओर जाएंगे। मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें हापुड़ व बुलंदशहर की ओर जाना है, ऐसे भारी वाहन मोदीपुरम तिराहे से परतापुर इंटरचेंज होते हुए मोहउद्दीनपुर-खरखौदा मोड़ से खरखौदा होकर हापुड़ व बुलंदशहर की ओर होकर जा सकेंगे।

ब्रहमपुरी चौराहा, शारदा रोड से वाहन रामलीला ग्राउंड दिल्ली रोड की ओर नहीं जा सकेंगे
दिल्ली रोड पर रामलीला ग्राउंड में दशहरा मेले के आयोजन के कारण बागपत तिराहा (फुटबाल चौक) से शॉपरिक्स मॉल तिराहे के बीच दिल्ली रोड पर सभी प्रकार के हल्के-भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहन बिजली बंबा बाईपास होकर एवं बागपत तिराहे (फुटबाल चौक) से बागपत रोड होकर जा सकेंगे। ब्रहमपुरी चौराहा, शारदा रोड से दिल्ली चुंगी की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को रामलीला ग्राउंड दिल्ली रोड की ओर नहीं जाने दिया जाएगा, ऐसे वाहनों को दिल्ली चुंगी से बागपत तिराहा (फुटबाल चौक) की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा, जो बागपत रोड होकर जा सकेंगे। सूरजकुंड पार्क में दशहरा मेले के आयोजन के कारण गांधी आश्रम चौराहे से सूरजकुंड मंदिर की ओर, सीताराम हॉस्टल पुलियों से सूरजकुंड मंदिर की ओर व सूरजकुंड स्पोर्ट मार्केट नाले की पुलिया से सूरजकुंड मंदिर की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

यह भी पढ़ें: Photos: मुजफ्फरनगर में किसानों का हल्ला बोल, भाकियू का SSP दफ्तर पर प्रदर्शन, बेरिकेड गिराया
विज्ञापन

जली कोठी से भैंसाली ग्राउंड की ओर नहीं जा सकेंगे वाहन
भैसाली ग्राउंड में दशहरा मेले के आयोजन के कारण जली कोठी से भैंसाली ग्राउंड की ओर, मेहताब तिराहे से भैसाली ग्राउंड की ओर, सीएवी स्कूल थाना सदर की तरफ से भैंसाली ग्राउंड तक प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। गुरू तेग बहादुर स्कूल से भैंसाली ग्राउंड की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। शहर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर दशहरा मेला के आयोजन के कारण मंगलवार को शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री रात 12 बजे तक रहेगी।
 
यह भी पढ़ें: Blast In Factory: आठ अफसरों को भी न दिखे स्काई बम, पटाखों को बताया केमिकल, पांच मजदूरों की हुई थी दर्दनाक मौत
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें