यह रहेगी व्यवस्था
-बेगमपुल चौराहे से आकाश गंगा साड़ी सेंटर तक दीपावली मेला व लाइटिंग व्यवस्था होने के चलतने राजकीय इंटर कॉलेज के बीच सभी प्रकार के भारी वाहन रोडवेज बस, ट्रक 24 घंटे बंद रहेंगे।
-कचहरी पुल से पीएल शर्मा रोड होकर बेगमपुल की तरफ सभी चार पहिया वाहन बंद रहेंगे।
-खैरनगर चौराहे से खैरनगर मार्केट व वैली बाजार चौराहे की तरफ सभी वाहन प्रतिबंधित।
-घंटाघर से वैली बाजार चौराहे की तरफ सभी वाहन प्रतिबंधित।
-ब्रह्मपुरी चौराहा-प्याऊ चौराहा, पत्थरवालान से कबाड़ी बाजार, वैली बाजार व सराफा मार्केट की तरफ सभी वाहन प्रतिबंधित।
-शहर कोतवाली की तरफ से सराफा मार्केट की ओर चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
यह भी पढ़ें: मेरठ: बुखार से दो की मौत, डेंगू के 22 मरीज मिले, कोरोना से बचाव के लिए आज से रात में भी करा सकेंगे टीकाकरण
भारी वाहनों के लिए रात्रि में रूट डायवर्जन
-मुजफ्फरनगर, रुड़की की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें गढ़,
-मुरादाबाद व हापुड़ की ओर जाना है, ऐसे वाहन जीरोमाइल चौराहे से
-कमिश्नर आवास, जेल चुंगी, यूनिवर्सिटी रोड, तेजगढ़ी से अपने स्थान को जा सकेंगे।
-गढ़, मुरादाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें मुजफ्फरनगर, शामली व बागपत की ओर से जाना है, वे तेजगढ़ी चौराहे से जेल चुंगी, कमिश्नर आवास व जीरो माइल होकर मुजफ्फरनगर शामली की ओर जा सकेंगे।
-बागपत की ओर जाने के लिए एल. ब्लाक से बिजली बंबा बाईपास होकर जा सकेंगे।
-ए ब्लॉक तिराहे से हापुड़ अड्डे की तरफ सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ऐसे वाहन तेजगढ़ी, यूनिवर्सिटी , जेल चुंगी मांर्ग से होकर जाएंगे।
-बागपत की ओर से आने वाले भारी वाहन जिनको गढ़, मुरादाबाद व हापुड़ की ओर जाना है, वे फुटबॉल चौक से शॉप्रक्सि माल तिराहा की ओर से बिजली बंबा बाईपास होते अपने स्थान को जाएंगे।
-कमिश्नर आवास चौराहा, एलआईसी पेट्रोल पंप व जेल चुंगी चौराहे से शहर क्षेत्र में सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।