मेरठ के किठौर में एक नाबालिग से चाकू की नोंक पर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालक के परिजनों ने मामले में गांव के ही एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
किठौर थानाक्षेत्र के ग्राम फतेहपुर नारायण निवासी नाबालिग से गांव के ही एक अन्य युवक ने जंगल में लेजाकर चाकू की नोंक पर दुष्कर्म किया। आरोपी बालक को डरा धमका कर कई माह तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
मंगलवार को मामले की जानकारी लगने पर बालक के माता-पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं परिजनो का आरोप है कि पुलिस तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।