फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटी पर थूकने का आरोपी लखीपुरा का नौशाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोटी पर थूकने का आरोपी लखीपुरा का नौशाद गिरफ्तार
विज्ञापन

- सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शादी समारोह में तंदूरी रोटी पर थूक लगाने वाले जिस युवक का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था, उसे शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान लिसाड़ी गेट के लखीपुरा निवासी नौशाद के रूप में हुई है। वह विवाह समारोह में तंदूरी रोटी बनाने का काम करता है। इसकी सूचना मिलते ही हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की।
दो दिन पहले एक शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में एक शख्स तंदूर पर रोटी बनाता दिख रहा है। रोटी बनाते समय वह थूकते हुए नजर आया। इसके बाद हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही और अन्य कार्यकर्ताओं ने मेडिकल थाने पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग की थी। शनिवार शाम सामाजिक कार्यकर्ता एवं एडवोकेट यशोदा को सूचना मिली कि जिस केटरर के साथ आरोपी काम करता है, वह पीवीएस के पास आई ब्लॉक शास्त्री नगर में आ रहा है। यशोदा मौके पर पहुंची और पुलिस को बुला लिया। यहीं खुलासा हुआ कि आरोपी नौशाद है।
विज्ञापन

----
पुलिस के सामने ही की धुनाई
- यशोदा ने आरोपी से पूछताछ की और पुलिस के सामने ही उसकी धुनाई कर दी। बाद में यशोदा और कुछ अन्य लोग उसे पीटते हुए पीवीएस चौकी ले आए। यहां से चौकी इंचार्ज श्याम सिंह उसे लेकर थाने लेकर पहुंचे। हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही सहित अन्य कार्यकर्ता भी मेडिकल थाने में आ गए। उन्होंने कहा कि आरोपी पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

--
थूकने के आरोप को नकारा
- थाने में पूछताछ के दौरान नौशाद ने कुबूल किया कि यह वीडियो इसी 16 फरवरी का है। वह अरोमा गार्डन में खाना बनाने गया था। लेकिन नौशाद ने रोटी पर थूकने के आरोप को नकार किया। उसने बताया कि वह 15-16 साल से यह काम कर रहा है। वीडियो में वह टेबल पर रखकर रोटी बनाता है और फिर सेक रहा है।
---
वर्जन-
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। हालांकि वह खुद पर लगे आरोपों से इनकार कर रहा है। - देवेश सिंह, सीओ सिविल लाइन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें