तेज बारिश के कारण चरथावल क्षेत्र में तेज बारिश के कारण एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। बताया गया कि हादसे में मां बेटे को काफी चोट आई है, जबकि अन्य सदस्य मामूली चोट आईं हैं। वहीं घर में रखा जरूरत का सामान भी नष्ट हो गया।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश के कारण चरथावल क्षेत्र में तेज बारिश के कारण एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे में मां बेटे समेत घर के कई सदस्य घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं ग्राम प्रधान ने अधिकारियों को घटना की जानकारी दी, जिस पर लेखपाल को गांव जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चरथावल क्षेत्र में गांव दूधली निवासी कुलदीप पुत्र महिपाल सुबह बरसात के दौरान पत्नी कुसुम व तीन बच्चों हरमन, नमन व अक्षय के साथ मकान के एक कमरे में बैठा था।
इसी दौरान बरसात के चलते कमरे की छत से मिट्टी गिरने लगी। कुलदीप पत्नी में बच्चों को लेकर तुरंत कमरे से बाहर निकलने के लिए भागा, लेकिन तब तक छत भरभराकर गिर पड़ी। इससे कुलदीप की पत्नी व उसका सबसे छोटा बेटा मलबे में दब गए। उधर, शोर सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से निकलकर मौके पर पहुंचे और परिवार की मदद की।
विज्ञापन
बताया गया कि हादसे में मां बेटे को काफी चोट आई है जबकि अन्य सदस्य मामूली चोट आईं हैं। वहीं घर में रखा जरूरत का सामान भी नष्ट हो गया। सूचना पर ग्राम प्रधान भी मौके पर पहुंचा और जानकारी ली। ग्राम प्रधान शोभित पुंडीर ने एसडीएम सदर को इस संबंध में जानकारी दी। एसडीएम दीपक कुमार ने लेखपाल को गांव जाकर निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।