फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: धमाका हुआ और भरभराकर गिर गई छत! पुराने मकान में विस्फोट से मची अफरा-तफरी, बच्ची घायल

Tue, 03 Jun 2025 12:47 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के जाहिदयान मोहल्ले में पुराने मकान में हुए सुतली बम धमाके से छत गिर गई। एक बच्ची घायल हुई है। आसपास के मकानों में भी दरारें आईं। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
मकान की छत गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जाहिदयान में अचानक धमाके के बाद एक पुरानी छत भरभराकर गिर पड़ी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में एक मासूम बच्ची घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि जिशान नामक व्यक्ति का मकान काफी पुराना था। मकान के अंदर चार धमाकों की आवाज सुनाई दी। उनमें से तीन हल्के और एक बेहद तेज धमाका था। तेज धमाके के कुछ ही पलों बाद मकान की छत जमीन पर आ गिरी।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 3 जून को आपके शहर में क्या हुआ 
विज्ञापन
विज्ञापन

धमाके के कारण आसपास के कई मकानों में दरारें आ गईं, जिससे लोग दहशत में हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सुतली बम विस्फोट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पूरा मामला अभी जांचाधीन है।

पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर इलाके को सील कर दिया है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घर में विस्फोटक किस उद्देश्य से रखा गया था। फिलहाल बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें