फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ग्रामीण के घर पर 15 राउंड फायरिंग, दहशत में परिवार, मौके से आठ खोखे मिले

Tue, 03 Jun 2025 12:17 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मवाना के मुबारिकपुर गांव में सोमवार को मामूली बात पर ग्रामीण के मकान पर फायरिंग कर दी गई। 
विज्ञापन
फायरिंग करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में मवाना थानाक्षेत्र के मुबारिकपुर गांव में सोमवार को मामूली बात पर प्रदीप के मकान पर बाइकों पर सवार होकर आए 15 हमलावरों ने तमंचे और पिस्टल से फायरिंग की। गनीमत रही कि हमले में किसी को गोली नहीं लगी। वारदात के बाद से परिवार में दहशत व्याप्त है। सीओ अभिषेक पटेल ने भी मौके पर जाकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मौके से आठ खोखे बरामद किए हैं।

विज्ञापन


मवाना कोतवाली के गांव मुबारिकपुर निवासी प्रदीप के बेटे तुषार ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर उसके यहां फूफेरा भाई मोदीनगर से टाटा ऐस में भैंस लेकर आया था। टाटा ऐस मकान से कुछ दूरी पर खड़ा हुआ था। भैंस को टाटा ऐस से उतारने के लिए स्थान देख रहे थे।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 3 जून को आपके शहर में क्या हुआ 

विज्ञापन

उसी दौरान एक बाइक पर गांव निवासी तीन युवक आए, जो चालक से पूछने लगे कि छत पर रखी बोरी में क्या रखा है। जब चालक ने जवाब दिया तो आरोपी गाली गलौज करने लगे। जिस पर परिवार के लोग शोर शराबा सुनकर घर से बाहर आए और गाली गलौज का विरोध किया तो उस समय तो आरोपी चले गए। 

प्रदीप की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले कार्तिक, आकाश, प्रिंस व 5-6 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट में बताया है कि आरोपी मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे और मोटर साइकिल से आए और उसके घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर आगे की ओर भाग गए।
विज्ञापन

शाम को किया हमला, युवती ने बनाई वीडियो  
आरोप है कि शाम 5 बजे के कई बाइकों पर लगभग 15 युवक आए। हमलावरों के हाथों में तमंचे, पिस्टल आदि थे। आरोप है कि आते ही आरोपियों ने सीधे फायरिंग करनी शुरू कर दी।

मकान की छत से परिवार की एक युवती ने फायरिंग कर रहे लोगों की मोबाइल से वीडियो बनाई तो उस पर भी फायरिंग की। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। आरोपियों ने करीब 15 राउंड फायरिंग की। फायरिंग से परिवार दहशत में आ गया।

आरोपी फायरिंग करने के बाद धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर पुलिस व सीओ अभिषेक पटेल मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार से घटना के संबंध में जानकारी ली। वहीं पुलिस को मौके से 8 खोखे मिले हैं। घर पर गोलियों के कई निशान हैं।

घटना के संबंध में प्रदीप की ओर से थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। सीओ अभिषेक पटेल का कहना है कि कहासुनी हो गई थी, बाद में लोग आए और फायरिंग की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें