मेरठ। भारत विकास परिषद सम्राट शाखा द्वारा सोमवार को स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के अवसर पर 31 कुंडीय यज्ञ बाबा मनोहर नाथ मंदिर, सूरजकुंड में आयोजन किया गया।कार्यक्रम शाखा संस्थापक विपिन गोयल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। यज्ञ में सभी लोग जोड़ के साथ बैठे। यज्ञ में शाखा संस्थापक व जिला समन्वयक संजीव गुप्ता सहित संरक्षक वीके शर्मा, क्षेत्रीय संयोजक महिला सहभागिता डॉ. लता शर्मा, शाखा अध्यक्ष संजय शर्मा, शाखा सचिव रेनू अग्रवाल, शाखा कोषाध्यक्ष कनिका गोयल, शाखा महिला सहभागिता दिव्या बंसल और संजीव गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संवाद