फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहटा रोड से रोडवेज बसों के संचालन पर लोगों में गुस्सा

Mon, 01 Oct 2018 02:24 AM IST
amarujala
विज्ञापन
meerut - फोटो : meerut
विज्ञापन
पूरी तरह टूट चुकी रोहटा रोड से रोडवेज बसों के संचालन को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा है। लोगों ने बसों का संचालन बंद कराने की मांग को लेकर सोमवार को डीएम से मिलने की बात कही है। साथ ही समस्या का निदान नहीं होने पर बसों का संचालन खुद ही बंद करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जाम से मुक्ति के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा दिल्ली से आने वाली रोडवेज बसों का परतापुर तिराहे से डायवर्ट कर रोहटा रोड से छावनी होते हुए संचालन कराया जा रहा है। भैसाली, मेरठ डिपो, नोएडा और गाजियाबाद डिपो के अलावा अन्य राज्यों की 500 से ज्यादा बसें अब इसी रोड से होकर भैसाली बस अड्डे पर पहुंच रही हैं। पहले से ही टूटी इस रोड पर बसों का इतना लोड बढ़ने से हालत खराब हो गई है। जन कल्याण वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष समाजसेवी दुष्यंत रोहटा का कहना है कि इस रोड पर पहले से ही आधा दर्जन स्कूल होने के चलते स्कूल बस और अन्य वाहनों की काफी संख्या रहती है। पिछले एक साल से रोड पूरी तरह टूट चुकी है और इस पर एक फिट से ज्यादा पानी भरा है। तमाम प्रदर्शन होने के बावजूद प्रशासन ने सड़क निर्माण कराने और जलनिकासी की व्यवस्था कराने के बजाय रोडवेज बसों का संचालन शुरू करा दिया। बसों की भारी संख्या से अब यहां जाम लगने लगा है।

आज डीएम से मिलेंगे लोग
दुष्यंत रोहटा ने बताया कि टूटी सड़क पर बसों का संचालन शुरू कराने से लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोग तो रविवार को ही बसों को रोकने जा रहे थे। किसी तरह उन्हें रोका गया। सोमवार को स्थानीय लोगों के साथ डीएम से मुलाकात करके बस संचालन बंद कराने की मांग की जाएगी। लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन से मांग नहीं मानी तो स्वयं ही बसों का संचालन रोक देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें