फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सादा कपड़ों में चिकन शॉप पर पहुंचे चौकी प्रभारी, एसएसपी ने किया लाइन हाजिर

Mon, 22 Sep 2025 09:47 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के रोहटा में चौकी प्रभारी अनिल कुमार का चिकन शॉप पर सादे कपड़ों में वीडियो वायरल हो गया। घटना पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
एसएसपी विपिन ताडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र में पुलिस चौकी प्रभारी की लापरवाही एक बार फिर विभाग की छवि पर भारी पड़ी। शनिवार देर रात चौकी प्रभारी अनिल कुमार अपने साथी के साथ सादे कपड़ों में एक चिकन शॉप पर पहुंचे और दुकानदार से मुर्गे के अलग-अलग हिस्सों की मांग करने लगे। इस दौरान मौजूद किसी शख्स ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने पुलिस की छवि और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने तुरंत संज्ञान लिया और जांच के आदेश दिए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shamli News: अस्पताल में बच्चा बदलने का आरोप, परिजनों का हंगामा, बोले-15 दिन हुए, बेटे की शक्ल तक न दिखाई

विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर चौकी प्रभारी अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि पुलिसकर्मियों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और ऐसे मामलों से विभाग की छवि खराब नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें