सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। यह घटना सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर भीड़ जुट गई।
पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि किसने भ्रूण को यहां फेंका। जांच के आधार पर दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नवरात्र जैसे शुभ अवसर पर घटी इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोग इसे मानवता के खिलाफ अमानवीय कृत्य बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।