फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की घेराबंदी तोड़ भागे रोहित के हत्यारोपी अनूप और संदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की घेराबंदी तोड़ भागे रोहित के हत्यारोपी अनूप और संदीप
विज्ञापन

मेरठ। रोहित हत्याकांड में नामजद दोनों आरोपी अनूप और संदीप के साथ नशा मुक्ति केंद्र संचालक भी पुलिस की जांच के घेरे में है। दोनों आरोपियों के रात में कंकरखेड़ा के एक ट्यूबवेल पर होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दोनों भाग गए।
टीपीनगर थानाक्षेत्र के शिवपुरम कॉलोनी में शिवम गुर्जर ने घर में अवैध रूप से नशा मुक्ति केंद्र खोला है। ऊपरी मंजिल पर नशा मुक्ति केंद्र है, भूतल पर परिवार रहता है। फिलहाल रोहित पुत्र जवाहर निवासी शेखपुरा टीपीनगर, अनूप निवासी कुंडा परतापुर, संदीप निवासी गणपति एंकलेव कंकरखेड़ा का इलाज चल रहा था। रविवार दोपहर अनूप और संदीप ने रोहित की हत्या कर शव को बेड में छुपा दिया था और छत के रास्ते से फरार हो गए थे।
विज्ञापन

बताया गया कि अनूप और संदीप का एक साथी सोमवार को कोर्ट में पेश होने के लिए आया था। जहां पर उसने एक सिपाही को दोनों के कंकरखेड़ा में छुपे होने के बारे में जानकारी दी। इसके बाद टीपी नगर पुलिस ने कंकरखेड़ा में रात में घेराबंदी कर ली, लेकिन वह भाग गए। देर रात तक पुलिस आरोपियों को कंकरखेड़ा के जंगल में ढूंढती रहे। सोमवार को पुलिस ने संदीप के पिता और अनूप के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि दोनों आरोपी नशेड़ी हैं। उनके पास मोबाइल भी नहीं है। पुलिस जल्द पकड़ लेगी। सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद रोहित के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मालूम था अनूप का आपराधिक इतिहास
दो साल पहले अनूप ने कुंडा में बिट्टू नाम के एक युवक की हत्या कर दी थी। उस मामले में अनूप जेल गया था। वह शराब और अन्य मादक पदार्थ का नशा करने का आदी है। परिवार के लोगों ने उसकी नशे की लत छुड़ाने के नशा मुक्ति केंद्र में भेजा था। उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी शिवम गुर्जर को थी। इसके बाद भी शिवम ने अनूप, रोहित और संदीप को अपने यहां रखा था।
विज्ञापन

शिवम के परिवार के साथ भी हो सकती थी अनहोनी
पुलिस ने बताया कि नामजद दोनों आरोपी रोहित की हत्या के बाद शिवम के परिवार के साथ भी वारदात कर सकते थे। वारदात के दौरान घर पर सिर्फ एक महिला थी। शिवम की मां पड़ोस के घर में गई थी। गनीमत रही कि आरोपी वारदात करने के बाद छत के रास्ते पड़ोसी की मकान में कूदकर फरार हो गए। दोनों आरोपी भूतल पर आ जाते तो महिला के साथ भी वारदात हो सकती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें