जेवर एयरपोर्ट और गंगा एक्सप्रेसवे का एक साथ हो सकता है शिलान्यास
मेरठ। मेरठ से प्रयागराज तक बनाए जाने वाले गंगा एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है। सरकार विधानसभा चुनावों से पहले बड़े प्रोजेक्टों का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कराने की तैयारी है। इसमें गंगा एक्सप्रेसवे और जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी शामिल है।
प्रदेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल गंगा एक्सप्रेसवे के लिए 12 जिलों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। मेरठ में गंगा एक्सप्रेसवे को हापुड़ रोड स्थित बिजौली गांव से शुरू किया जा रहा है। यूपीडा की ओर से हर सप्ताह भूमि अधिग्रहण की रिपोर्ट अपडेट की जा रही है। 90 फीसदी भूमि अधिग्रहण किया जा चुका है। मेरठ में अभी तक 150 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। अब मात्र 30 हेक्टयेर भूमि का अधिग्रहण होना बचा है। एडीएम भूमि एवं अध्याप्ति कार्यालय की ओर से बची जमीन की प्रक्रिया के लिए एजेंसी का चयन किया जाना है। 15 अगस्त से पहले भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो सकती है।
962 किसानों ने दी एक्सप्रेसवे को जमीन
मेरठ में एक्सप्रेसवे के लिए कुल 181 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाना था। इसमें 962 किसानों ने अपनी जमीन नहीं दी है। अभी तक कुल 281 बैनामे हुए हैं।