फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: मरीज की मौत पर अस्पताल में हंगामा, तीन बहनों का अकेला भाई था युवक

Sun, 03 Apr 2022 12:20 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों की लापरवाही के चलते मरीज की मौत हुई है।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के पल्लवपुरम स्थित एक अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में पहुंचकर हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर पल्लवपुरम पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और  हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार क्षेत्र निवासी शुभम (24) पुत्र नरेंद्र निवासी अफजलपुर पावती थाना जानी पल्लवपुरम फेज-2 स्थित सूचर प्लस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सुबह के समय उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। पेट में दर्द की शिकायत पर उसका उपचार चल रहा था। वहीं युवक की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया और कर्मचारियों से भी नोकझोंक हुई।

यह भी पढ़ें: मेरठ में सेहत से खिलवाड़: बिना डॉक्टर व लैब टेक्नीशियन के चल रहीं थी पैथोलॉजी लैब, 4 लैब हुईं सील, दो को नोटिस
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों की लापरवाही के चलते मरीज की मौत हुई है। अगर चिकित्सक लापरवाही न करते तो मरीज की जान बच सकती थी। हंगामे की सूचना पर पल्लवपुरम पुलिस पहुंची और  चिकित्सकों और परिजनों के बातचीत के बाद पुलिस ने हंगामे को शांत कराया।

पुलिस पूछाताछ में सामने आया कि शुभम का सरधना रोड पर एक बियर का ठेका है। उसकी छह साल पहले शादी हुई थी, उसके दो बेटे हैं। पत्नी प्रियंका मवाना अटोडा की रहने वाली हैं।
विज्ञापन


बताया कि दो दिन पहले पेट में कुछ दिक्कत होने के बाद परिजनों ने दोपहर में शुभम को अस्पताल में भर्ती कराया था। देर रात रूम से परिजनों को बिना बताए शुभम को आईसीयू में भर्ती कर दिया था।बताया गया कि शुभम तीन बहनों का अकेला भाई था। भाई की मौत के बाद  बहनों और अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें