कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा अब मेरठ में तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है। टीका लगवाने वालों में बच्चों और किशोरों की अधिक सहभागिता देखी जा रही है।
विज्ञापन
मेरठ में कोरोनारोधी टीकाकरण के तहत शनिवार को 5943 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। इनमें 12 से 14 साल उम्र वाले, 15 से 17 साल उम्र वाले और 18 साल से ज्यादा उम्र के लोग शामिल हैं। साथ ही तीसरा टीका (प्रिकॉशन डोज) भी लगाया जा रहा है।
कोरोना का भी मिला मरीज
मेरठ जिले में शनिवार को 2316 लोगों की जांच की गई, जिसमें कोरोना का एक मरीज मिला। अब सात केस सक्रिय हैं। एक अस्पताल में और छह होम आइसोलेशन में हैं।