फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, लेकिन आवारा गोवंश बने बड़ा खतरा

विज्ञापन
मेरठ बुलंदशहर मार्ग पर गांव कैली में मां बस स्टैंड पर सड़क के बीचो-बीच बैठे आवारा गोवंश (संवाद)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। सावन कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन जहां एक ओर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम करने में जुटा है, वहीं दूसरी ओर मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवारा गोवंशों की समस्या अब भी जस की तस बनी हुई है।
खरखौदा कस्बे और गांव कैली के पास दिन और रात के समय सैकड़ों की संख्या में आवारा गोवंश सड़क पर बैठे या घूमते दिखाई देते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन्हें नहीं हटाया गया तो कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर अलीगढ़, बुलंदशहर, हापुड़, आगरा सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के शिवभक्त कांवड़ लेकर गुजरते हैं। कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस, प्रशासन, विद्युत निगम, वन विभाग और राजस्व विभाग समेत विभिन्न विभाग लगातार तैयारियों में जुटे हैं। मेरठ से हापुड़ तक पुलिस ने कई स्थानों पर अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की हैं। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
इसके बावजूद खरखौदा कस्बे और गांव कैली के आसपास राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवारा गोवंशों की समस्या गंभीर बनी हुई है। दिनभर और पूरी रात गोवंश सड़क पर बैठे रहते हैं। कई बार ये अचानक सड़क पर दौड़ पड़ते हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रात के समय स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है, क्योंकि अंधेरे में सड़क पर बैठे गोवंश आसानी से दिखाई नहीं देते।
कैली निवासी मुकेश, राजबीर त्यागी, बॉबी खां, खरखौदा निवासी सतीश चंद त्यागी, सोहनपाल मांग की है कि कांवड़ यात्रा के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग और संपर्क मार्गों से आवारा गोवंशों को तत्काल हटाकर उन्हें गोशालाओं या सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। साथ ही ऐसे स्थानों पर नियमित निगरानी की जाए, जहां गोवंश बार-बार सड़क पर आ जाते हैं।
विज्ञापन


बयान...
यह समस्या गंभीर है यदि कस्बा खरखौदा में आवारा गोवंश है तो नगर पंचायत की जिम्मेदारी है कि उन्हें संरक्षण केंद्र पहुंचाया जाए तथा गांव कैली में जल्द ही आवारा गोवंश को पकड़वाकर संरक्षण केंद्र पहुंचाया जाएगा। -राहुल द्विवेदी, उप जिलाधिकारी, सदर मेरठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें