फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut में 40 लाख की लूट: बदमाश के हाथ पर काटा तो अनन्या के सिर पर मारी तमंचे की बट, इस तरह की वारदात...

Fri, 10 Jan 2025 11:13 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

शिक्षक दंपती के मकान में दो बदमाश तब घुस आए, जब उनकी बेटी अनन्या घर पर अकेली थी। पुलिस ने इस वारदात के खुलासे के लिए कई टीमें लगाई हैं। दो बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। 
विज्ञापन
वारदात के बारे में बताती अनन्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉश कालोनी अग्रसेन विहार, शिवालिक होम में शुक्रवार को दो नकाबपोश बदमाशों ने शिक्षक दंपती रविंद्र कुमार अग्रवाल और उनकी पत्नी वंदना अग्रवाल के घर में घुसकर उनकी बेटी अनन्या (15) को बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाश दिनदहाड़े हथियार के बल पर 40 लाख रुपये के नकदी-आभूषण लूट ले गए। वारदात से इलाके में दहशत है। दोनों बदमाश सीसीटीवी में कैद हुए हैं, पुलिस उनकी पहचान व गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

 

शिक्षक दंपती से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित अग्रसेन विहार के शिवालिक होम निवासी रविंद्र कुमार अग्रवाल मोदीनगर में शिक्षक हैं। उनकी पत्नी वंदना अग्रवाल शास्त्रीनगर के डीएवी कॉलेज में शिक्षिका हैं। उनकी 15 साल की बेटी अनन्या एमपीजीएस शास्त्रीनगर में कक्षा दस की छात्रा है। रविंद्र कुमार अग्रवाल का मकान शिवालिक होम में प्रथम तल पर है। शुक्रवार सुबह रविंद्र कुमार अग्रवाल और वंदना अग्रवाल कॉलेज चले गए थे। एमपीजीएस के संस्थापक का निधन होने पर शुक्रवार को स्कूल में अवकाश घोषित कर दिया गया। अनन्या स्कूल से लौट आई और घर पर अकेली थी।

सुबह करीब साढ़े 11 बजे दो नकाबपोश बदमाश आए। उन्होंने मुंह पर मफलर बांध रखा था। बदमाशों ने दरवाजे की घंटी बजाई। अनन्या ने गेट खोला तो बदमाशों ने कहा कि नीचे रहने वालों का गीजर ठीक करना है, इसलिए संदली चाहिए। अनन्या ने कहा कि संदली ऊपर वालों के यहां से ले लो। इसके चंद मिनट में ही फिर बदमाश आए और घंटी बजाकर अनन्या से कहा कि संदली बड़ी चाहिए थी। अनन्या ने दरवाजा बंद करना चाहा तो बदमाश उसे धक्का देकर अंदर घुस अए।
 

एक बदमाश ने ताना तमंचा, दूसरे ने की लूटपाट
एक बदमाश ने उस पर तमंचा तान दिया और दूसरे ने मकान से सामान और नगदी लूटनी शुरू कर दी। सेफ के अंदर रखी करीब 12 हजार की नगदी और सोने के आभूषण लूट लिए। सेफ में रखे मकान की रजिस्ट्री के कागजात भी ले लिए। बाद में अनन्या को जाने से मारने की धमकी देकर लूटा सामान लेकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद अनन्या ने शोर मचाया, तब नीचे रहने वाले पड़ोसी रोमेश कुमार आए। इसके बाद रोमेश कुमार ने पुलिस को सूचना दी। मेडिकल थाना पुलिस ने मौके पर आकर जानकारी ली।
सूचना पाकर रविंद्र कुमार अग्रवाल उनकी पत्नी वंदना अग्रवाल घर आ गए। रविंद्र कुमार अग्रवाल की ओर से नौचंदी थाने पर लूट का मामला दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने नकदी, आभूषण समेत करीब 40 लाख की लूट की है। 
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि सीसीटीवी में कैद दोनों बदमाशों की तलाश की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।


 

छात्रा ने बदमाशों को किया मुकाबला, हाथ चबा दिया
छात्रा अनन्या ने बदमाशों का मुकाबला किया। गेट खोलते ही बदमाश अंदर आए। एक बदमाश ने उसे तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। दूसरे ने उसका मुंह दबा लिया। तमंचा कनपटी पर लगा होने पर भी अनन्या डरी नहीं, उसने बदमाश का विरोध करते हुए उसका हाथ मुंह से चबा दिया। जिस पर बदमाश ने उसके माथे पर तमंचे की बट मारकर लहूलुहान कर दिया। अनन्या के माथे से खून बहने लगा, इसके बावजूद वह शोर मचाती रही। बदमाशों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और हाथ बांध दिए। 
 

पुश्तैनी जेवर भी ले गए
रविंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि वह करीब छह महीने पहले ही फ्लैट में शिफ्ट हुए थे। इससे पहले शास्त्रीनगर के ब्लॉक में रहते थे। बदमाश उनकी मां, दादी के पुश्तैनी आभूषण भी ले गए। ये आभूषण परिवार की धरोहर थे।
रेकी कर की वारदात
दोनों बदमाशों ने मकान की रेकी कर वारदात को अंजाम दिया। दो चक्कर मकान के सामने लगाए। रेकी करने के दौरान भी बदमाश सीसीटीवी में कैद हुए हैं। 
 
विज्ञापन

लूटा गया सामान
गले के तीन हार, कान के छह कुंडल सेट, मांग का एक टीका, नथ, अंगूठी, सात जोड़ी कुंडल, तीन चेन, चार चूड़ी, एक टाई सेट, चेन और कान के कुंडल, अनन्या के कान के टॉप्स, नाक की लौंग, अंगूठी, नाक के पांच फूल, सभी सोने के, चांदी की आठ पायल और 12 हजार नकद, मकान के कागजात लूट लिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें