फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : इलाज कराने दिल्ली गया था मालिक, चोरों ने मकान से एक करोड़ का माल किया साफ, डीवीआर भी ले गए साथ

Wed, 27 Oct 2021 11:39 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में सोमवार देर रात चोरों ने बेखौफ होकर जल संस्थान के सेवानिवृत जीएम के बंद घर से एक करोड़ का माल साफ कर दिया। इसमें सौ तोले सोना और 25 लाख रुपये की नगदी थी। यही नहीं चोर अपने साथ सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए हैं। वहीं पुलिस ने जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने की बात कही है। 
 
विज्ञापन
घर बंद कर कैंसर का ऑपरेशन कराने दिल्ली गए थे पूर्व जीएम, करीब एक करोड़ का माल साफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के नौचंदी थाने से महज 500 मीटर दूर भवानी नगर में जल संस्थान के सेवानिवृत्त जीएम जकीउर्रहमान के बंद घर से बदमाशों ने सोमवार रात करीब एक करोड़ रुपये का माल साफ कर दिया। जीएम कैंसर के ऑपरेशन के लिए दिल्ली गए थे। घर में बेटे की शादी के लिए 100 तौले सोना और 25 लाख रुपये रखे थे। घर के पास लगे सीसीटीवी में बदमाश कैद हो गए हैं। पुलिस बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह जकीउर्रहमान के घर काम करने वाली आबिदा पहुंची तो दरवाजा टूटा पड़ा था। आबिदा ने घर में बनी दुकान में किरायेदार नय्यर को सूचना दी। नय्यर ने जकीउर्रहमान के बेटे मॉज और उसके दिल्ली गेट निवासी मामा को बताया। 

यह भी पढ़ें: मेरठ में डेंगू के 37 नए मरीजे मिले: अस्पतालों में नहीं मिल रहे बेड, जीका वायरस की जांच के लिए रैपिड रेस्पांस टीम होगी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन जकीउर्रहमान की पत्नी शायना और बेटा मॉज दिल्ली से मेरठ पहुंचे। घर में सामान बिखरा था। बदमाश घर से सौ तोले सोना और पच्चीस लाख रूपये कैश समेत करीब एक करोड़ रुपये का माल ले गए थे। दिल्ली में भर्ती जकीउर्रहमान को परिजनों ने घटना की जानकारी नहीं दी है। उधर इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह, डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम के साथ जांच के लिए पहुंचे, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।  

डीवीआर भी ले गए बदमाश
शातिर बदमाश घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी निकालकर ले गए। पुलिस यहां रात को गश्त का दावा करती है। घटनास्थल नौचंदी थाने से सिर्फ 500 मीटर दूरी पर है। इसके बावजूद भी यहां वारदात होना गंभीर है। 

गिरफ्तार होंगे बदमाश 
नौचंदी पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे है। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर माल बरामद कराया जाएगा। -विनीत भटनागर, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें