घटना के बाद सुबह होने पर पीड़ित ने किसी तरह परिवार वालों को जानकारी दी। इसके बाद थाने पर जाकर लूटपाट के संबंध में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस से गुहार लगाई। आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित की तहरीर लेकर रख ली और उसे धमकाकर चलता कर दिया। इस संबंध में ग्रामीणों में पुलिस के प्रति रोष बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना कि पिछले एक माह के भीतर लूटपाट की गांव में चौथी वारदात है। लेकिन पुलिस ने एक भी मामले को न तो दर्ज किया है और न ही एक भी मामले का खुलासा किया है। लोगों का कहना है पशु ही किसान की रोजी-रोटी होते हैं, बदमाश उन्हें ही लूटकर ले गए।
तीन ट्रांसफार्मर का सामान चोरी
चोरों ने मंगलवार रात मीरपुर तखावली के रास्ते पर स्थित तीन नलकूपों के ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया। बेखौफ चोर दोनों ट्रांसफार्मर के अंदर का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित किसानों ने थाने में तहरीर देकर चोरी का खुलासा करने की मांग की है। क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी विजय उर्फ मोनू का मीरपुर तखावली मार्ग पर स्थित खेत पर नलकूप है। नलकूप पर 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा था।
इस ट्रांसफार्मर से इनके अलावा तीन अन्य किसानों महकार सिंह, महेंद्र सिंह नगला खेप्पड़ व चंद्रमूल के नलकूपों के लिए कनेक्शन संचालित थे। विजय के नलकूप से मात्र 10 मीटर की दूरी पर किसान पवन मीरपुर व रमेश की ट्यूबवेल के 25 केवीए का ट्रांसफार्मर का सामान भी चोर चोरी कर ले गए। एक ही रात में चोर मुख्य मार्ग पर तीन ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर फरार हो गए।
बुधवार सुबह किसानों चोरी की घटना का पता चला। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पीड़ित किसानों ने पुलिस से कहा कि यह एक माह में दूसरी चोरी की दूसरी वारदात है। इससे किसान परेशान हैं। इसके बाद पीड़ित किसानों ने विद्युत विभाग को भी घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी संतोष कुमार का कहना है कि जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।