मुजफ्फरनगर के ध्यानार्थ
-
- लूटा गया मोबाइल, चार मोटरसाइकिल और तमंचा बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना सरधना पुलिस ने पाली गांव के पास हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, लूटी गई मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त बाइक, दो अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें तथा एक तमंचा बरामद किया है।
बता दें कि मुजफ्फरनगर जनपद के थाना रतनपुरी क्षेत्र स्थित गांव मुजाहिदपुर निवासी आकाश शर्मा ने 13 जून को गांव पाली पुलिया के पास चार बदमाशों ने उसकी मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूट लिया था। शिकायत के आधार पर थाना सरधना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को गांव पाली रजबहे के पास से शनि उर्फ शिवम, अंकित और गौरव को गिरफ्तार किया। पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, लूटी गई मोटरसाइकिल, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, थाना सरधना एवं अन्य क्षेत्रों से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें तथा एक अवैध .315 बोर तमंचा बरामद हुआ।
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिव शक्ति नगर निवासी शनि उर्फ शिवम तथा ग्राम पाली निवासी अंकित और गौरव के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक मामलों में केस दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।
-