फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: टोल प्लाजा में डकैती का प्रयास, आधा दर्जन बदमाशों ने बोला धावा, फायरिंग

Mon, 09 Sep 2019 11:02 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुड़की रोड सिवायर स्थित वेस्टर्न यूपी टोल प्लाजा पर रविवार आधी रात बदमाशों ने डकैती का प्रयास किया। आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने यहां दो बार हमला बोला। टोल के सुपरवाइजर अश्वनी चौधरी और गनमैन नीटू ने फायरिंग कर बदमाशों को दौड़ा लिया। सूचना पर दौराला पुलिस भी पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक बदमाशों की तलाश में कांबिंग की लेकिन वह हाथ नहीं लग सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चालान कटा तो बाइक छोड़कर भागा इंस्पेक्टर, हेलमेट को लेकर लोग बना रहे ऐसे बहाने, नहीं रोक पाएंगे हंसी

बताया गया कि रविवार होने की वजह से टोल प्लाजा का कैश बैंक में जमा नहीं हो पाया था। वारदात के दौराला प्लाजा में 40-45 लाख रुपये रखे हुए थे। सटीक सूचना पर कैश लूटने के इरादे से रविवार आधी रात को आधा दर्जन से अधिक बदमाश जंगल के रास्ते से टोल प्लाजा परिसर में घुस आए।
विज्ञापन


इस बीच एक गार्ड की नजर बदमाशों पर पड़ी तो उसने सीधे फायर कर दिया। जवाब में बदमाशों ने भी फायरिंग कर दी। गोलीबारी से हड़कंप मच गया। इस बीच बदमाश दीवार कूदकर फरार हो गए।
 
विज्ञापन

आधा घंटे बाद फिर धावा
इस घटना के करीब आधे घंटे बाद तीन बदमाश फिर से परिसर में कूद गए और कैश लूटने का प्रयास किया। इस बार बदमाशों और सुरक्षाकर्मियों में आमने-सामने फायरिंग हुई। इस दौरान पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश जंगल में फरार हो गए।

बाद में सुरक्षा की दृष्टि से एक गार्ड को अन्य सुरक्षाकर्मी के साथ बंदूक लेकर टोल प्लाजा की छत पर टॉर्च के साथ बैठा दिय गया। टोल प्लाजा की लाइन में खड़े सुरक्षाकर्मियों ने भी बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। एसओ दौराला धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उससे पहले ही बदमाश फरार हो गए, जिनकी तलाश में कांबिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  लव-सेक्स और धोखा: रंगदारी मांगने के मामले में पीड़िता ने खोली परतें, ऑडियो-वीडियो किए जारी

सटीक रेकी के बाद हमला
टोल कर्मियों के अनुसार 24 घंटे में टोल का कलेक्शन करीब 22-24 लाख रुपये हो जाता है। शनिवार और रविवार को वाहनों की संख्या बढ़ने पर यह धनराशि 25 लाख के पार पहुंच जाती है। रविवार होने के चलते  टोल प्लाजा पर वाहनों से वसूल किया गया टैक्स जमा नहीं हो सका था।

इस दौरान टोल प्लाजा में 40-45 लाख कैश रखा बताया गया। माना जा रहा है कि इसके बारे में बदमाशों को जानकारी होगी और उन्होंने रेकी के बाद इस रकम को लूटने के इरादे से टोल परिसर में धावा बोला। लेकिन सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी के चलते बदमाश घटना को अंजाम नहीं दे सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें