मेरठ में लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में ससुरालियों को नशीली गोली देकर लुटेरी दुल्हन एक लाख रुपये और जेवरात लेकर फरार हो गई। इसके बाद ससुराल वाले दुल्हन के मायके वालों के यहां पहुंचे तो पता चला कि वह भी किराये पर रहते थे और रात में ही मकान छोड़कर चले गए।
वहीं, पीड़ित जाहिद शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा और लुटेरी दुल्हन व उसके मायके वालों पर कार्रवाई की मांग की।