फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट बेस बुकिंग कर यात्रियों को घर पहुंचाएगा रोडवेज

विज्ञापन
विज्ञापन
टिकट बेस बुकिंग कर यात्रियों को घर पहुंचाएगा रोडवेज
विज्ञापन

मेरठ। लॉकडाउन में 68 दिन बंद रहने के बाद एक जून से शुरू हुई रोडवेज बस सेवा को अपेक्षित यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। 60 फीसदी से कम लोड फैक्टर आने से हो रहे घाटे के बावजूद बसों का संचालन जारी है। विभाग ने अब यात्रियों की सुविधा के लिए सामान्य बस सेवा के साथ ही टिकट बेस बुकिंग सेवा भी शुरू की है। इसके लिए यूपी के किसी भी जिले के लिए बस की बुकिंग कराई जा सकती है। इसके लिए न्यूनतम 35 से 40 यात्री होना जरूरी है। इन यात्रियों से सामान्य बस सेवा की तरह ही प्रति टिकट बस किराया ही लिया जाएगा। रोडवेज बसों के 12 दिन संचालन के बाद भी यात्रियों की संख्या अभी आम दिनों की भांति नहीं बढ़ पा रही है। कुछ रूटों को छोड़कर बाकी रूटों पर तो बसों का लोड फैक्टर 35 फीसदी तक ही आ रहा है। विभाग के एमडी डॉ. राज शेखर ने 60 फीसदी से ज्यादा लोड फैक्टर वाले रूटों पर ही बस चलाने के निर्देश दिए हुए हैं। लेकिन यात्रियों के पहुंचने पर 8-10 यात्रियों पर भी बस भेजनी पड़ रही है। ऐसे में विभाग को भारी घाटा उठाना पड़ रहा है। इस घाटे को पाटने के लिए विभाग ने टिकट आधारित बस बुकिंग सेवा शुरू की है। आरएम नीरज सक्सेना ने बताया कि अगर 35 से 40 लोगों को मेरठ से प्रदेश के दूर दराज के जिलों जैसे सोनभद्र, झांसी, गोरखपुर आदि जाना है तो इन यात्रियों से वहां तक के टिकट का किराया ही लिया जाएगा। अगर मेरठ से किसी निश्चित स्थान का प्रति टिकट किराया 200 रुपये है तो 35 लोगों का ग्रुप 7000 रुपये जमा करके बस बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन

यहां से कर सकते हैं बस संचालन संबंधी पूछताछ
रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा हेतु पूछताछ नंबर जारी किए हैं। भैसाली बस अड्डे पर 9412703103 और सोहराबगेट अड्डे पर 0121-762193 पर फोन कर सकते हैं। इसके अलावा कोई शिकायत या सुझाव देना है तो एआरएम भैसाली डिपो के मोबाइल नंबर 9412705871, एआरएम मेरठ डिपो के नंबर 9415049618, एआरएम सोहराबगेट डिपो के नंबर 9412705036 पर फोन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें