फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक बीज मंत्रों से ठीक किये कोरोना पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। स्थानीय डॉक्टर दंपती ने वैदिक बीज मंत्रों से कोरोना का इलाज खोज निकाला है। उनका यह शोध दिल्ली से प्रकाशित मेडिकल जनरल में छपा है।
विज्ञापन

मेरठ के साकेत निवासी दंपती डॉ. गौरव शुक्ला एवं डॉ. आरती शुक्ला के अनुसार चंडीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों के साथ मिलकर 100 से अधिक मरीजों पर शोध किया। उन्होंने जूम एप के माध्यम से मरीजों को जोड़ा। वैदिक बीज मंत्रों केउच्चारण से निकली ऊर्जा से मरीज बहुत जल्द ठीक हुए। उनमें सकारात्मक उर्जा का संचार हुआ। डॉ. गौरव बताते हैं कि बीज मंत्रों में ऊर्जा का स्रोत है। ये मन एवं शरीर पर सकारात्मक प्रभाव डालकर स्वस्थ करते हैं। दस वर्षों से डॉक्टर दंपती बीज मंत्रों घुटने का दर्द, मधुमेह, पार्किंसन, रक्तचाप एवं मानसिक बीमारियों का निशुल्क इलाज कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीज मंत्रों से उत्पन्न ऊर्जा शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विस्तार करती है। बीज मंत्र किसी मंत्र के मूल होते हैं। डॉ. गौरव शुक्ला बताते हैं कि कोरोना पीड़ितों के इलाज के लिए बगलामुखी एवं महालक्ष्मी के बीज मंत्र श्रीओम का प्रयोग किया। बगलामुखी के बीज मंत्र में ह, ला रे और अनुस्वार का प्रयोग किया। मरीज तीन से नौ दिन में ही स्वस्थ हो गए। लक्षण वाले मरीज जल्दी एवं बिना लक्षण वाले थोड़ा देर से स्वस्थ हुए। चरक संहिता में भी बीज मंत्रों के लाभ का उल्लेख है। एमबीए के बाद संस्कृत से पीएचडी डॉ. गौरव प्रतिष्ठित कंपनी वीडियोकॉन, टेलीकॉम, रिलायंस, एयरटेल, कैडबरी में डीजीएम रहे। इसके पश्चात इस नए क्षेत्र में कदम रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें