मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र में बेगमपुल चौराहे पर रोडवेज चालक विनोद कुमार के साथ कार सवार आरोपी ने बस में घुसकर मारपीट कर दी। सदर बाजार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
सरधना थाना क्षेत्र के नानू गांव निवासी विनोद कुमार ने सोमवार को सदर बालार थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि वह रोडवेज में बस चालक है। तीन मार्च को वह बस लेकर बेगमपुल से हापुड़ अड्डे की ओर जा रहा था। इसी बीच एक कार सवार हॉर्न बजा रहा था। उसने विरोध किया तो कार सवार जबरन बस में घुस गया। आरोपी ने बस चालक के साथ मारपीट कर दी। मारपीट करने के बाद मौके से भाग गया। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
-