फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तीन थानों की पुलिस और पीएसी के जवानों ने डाला डेरा

विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सेंट्रल मार्केट में तैनात पुलिस और पीएसी - फोटो : Archive
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सेंट्रल मार्केट में 44 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने की तैयारी है। इसके चलते सोमवार रात से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मंगलवार को बाजार में लिसाड़ी गेट, नौचंदी और देहली गेट की पुलिस व पीएसी की एक कंपनी तैनात रही।
विज्ञापन


बुधवार को सीलिंग की प्रक्रिया शुरू हो सकती है जिसके लिए पुलिस बल की तैनाती जारी रहेगी। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद से सेंट्रल मार्केट में व्यापारी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। राजनीतिक दलों से जुड़े लोग भी व्यापारियों का समर्थन करने पहुंच रहे हैं। कई व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को खाली करना शुरू कर दिया है। कुछ व्यापारी अपने व्यावसायिक निर्माणों को स्वयं तोड़ने में जुटे हैं। कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। तीन सीओ और तीन थानों के प्रभारी भी सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रख रहे हैं
पुलिस के अलावा दमकल के दो वाहन और दमकलकर्मी भी मौके पर मौजूद हैं। यह तैनाती सीलिंग के दौरान किसी भी तरह के विरोध या हंगामे को रोकने के लिए की गई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि यह एहतियाती कदम है। बुधवार को भी पुलिस बल तैनात रहेगा और अधिकारी कानून व्यवस्था की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें