मेरठ। दिवाली और छठ पूजा के लिए रोडवेज का त्योहार स्पेशल बस संचालन पखवाडा शुरू हो गया। सभी स्थानों के लिए रोडवेज की अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं। मेरठ डिपो ही इस दौरान 236 अतिरक्ति फेरे लगाएंगी।
परिवहन निगम ने दिपावली पर्व पर यात्रियाें के लिए पर्याप्त बसें चलाई हैं। सभी मुख्य मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलाई हैं। रात और दिन लगातार बसों का संचालन किया जाएगा। मेरठ डिपो ने भी बेडे के सभी 170 बसों को मार्गों पर उतार दिया है। सभी मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलाई हैं। दिल्ली-देहरादून 20, नजीबाबाद 16, नोएडा 15, शामली 30, दिल्ली 20, लखनऊ छह अतिरिक्त बसें चलाईं। डिपो से रात दिन बसों का हर स्थान के लिए संचालन होगा। यहां से दिल्ली के लिए भी बसें भेजी गई हैं। मंगलवार से ही परिचालकों और चालकों के लिए दिवाली प्रोत्साहन योजना भी शुरू हो गई है। डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक देवेेंद्र अग्रवाल ने बताया कि 10 नवंबर तक रोडवेज की स्पेशल बसें संचालित होंगी। सभी मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलाई है। लोकल मार्गों पर भी बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। ब्यूरो