हादसे में घायल सभी लोगों को निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती
दौराला (मेरठ)। भैसाली बस डिपो की रोडवेज बस के सोमवार को ब्रेक फेल हो गए और भराला कट पर खड़ी दुर्घटनाग्रस्त कारों और राहगीरों को बचाने के फेर में बस चालक परीक्षितगढ़ के अतलपुर निवासी संदीप ने बस को विपरीत दिशा में मोड़ दिया। बस हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस कारण बस में बैठे छह लोग घायल हो गए। सभी को मोदीपुरम स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुजफ्फरनगर के कस्बा जानसठ के कंबल वाला बाग निवासी सौरभ अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दिल्ली से कार में सवार होकर घर लौट रहा था। हाईवे पर भराला कट के पास पहुंचने पर एक टैक्सी चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इस कारण स्कार्पियो पीछे से सौरभ की कार से टकरा गई और पीछे से आ रही एक कार भी टकरा गई। हादसे के बाद राहगीर एकत्रित होने लगे।
वहीं, मेरठ की ओर से आ रही भैसाली बस डिपो की रोडवेज बस के ब्रेक फेल हो गए। सामने क्षतिग्रस्त कार व राहगीरों को खड़ा देख चालक ने बस को विपरीत दिशा में मोड दिया। इस कारण बस दूसरी दिशा में हाईवे किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। जबकि, टैक्सी चालक और स्कार्पियो चालक मौके से भाग निकले।
हादसे में बस में सवार खतौली निवासी शकीला, सूफियान, सकौती निवासी बाला, प्रतिभा, मालादेवी, रामदास घायल हो गए। हादसे के बाद सवारियों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस व राहगीरों ने सवारियों को बाहर निकाला और मोदीपुरम स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया।
सीओ दौराला प्रकाश चंद अग्रवाल ने बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई है। बस को हटवाकर हाईवे पर लग रहे जाम को खुलवाया गया। बस को कब्जे में ले लिया है।
दौराला- हाईवे पर दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त बस। स्रोत : संवाद