फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रोडवेज बस पेड़ से टकराई, कई यात्री चोटिल

विज्ञापन
गणेशपुर में पेड़ से टकराई  परिवहन निगम की बस स्रोत संवाद
विज्ञापन
मेरठ से कोटद्वार जा रही थी कोटद्वार डिपो की बस, गणेशपुर गांव के निकट हुआ हादसा
विज्ञापन

हस्तिनापुर। ग्राम गणेशपुर में सोमवार की सुबह मेरठ से कोटद्वार जा रही एक उत्तराखंड परिवहन निगम के कोटद्वार डिपो की बस सोमवार तड़के तीन बजे पेड से टकरा गई। जिसमें बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन निगम की रोडवेज बस सोमवार सुबह करीब तीन बजे मेरठ से चलकर जब गणेशपुर गांव के समीप पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर दूसरी दिशा में पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का बोनेट और शीशे चकनाचूर हो गए। यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।यात्रियों को साइड के शीशे तोड़कर बस से बाहर निकलना पड़ा। कई यात्रियों को मामूली चोटें आईं, लेकिन कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। चोटिल यात्रियों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया। थानाध्यक्ष शशांक द्विवेदी ने बताया कि बस में सवार किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। सभी यात्रियों को अन्य दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया था। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। हादसे की सूचना उत्तराखंड परिवहन निगम को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही दर्जनों ग्रामीण मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें