फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव परिवहन ने किया पीडब्लूडी कार्यालय का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
देहात मार्गों पर बस चलाने से पूर्व ठीक होंगी सड़कें
विज्ञापन

मेरठ। प्रमुख सचिव परिवहन और जिला नोडल अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी के निर्माण और प्रांतीय खंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों खंडों के अधिशासी अभियंताओं से जनपद में संचालित सड़क योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। भविष्य में देहात क्षेत्र की सड़कों पर बस संचालन के प्रस्ताव पर सड़कों के चौड़ीकरण की स्थिति का जायजा भी लिया।
प्रमुख सचिव दोपहर करीब एक बजे निर्माण खंड कार्यालय पहुंचे। उनके साथ डीएम और सीडीओ भी रहीं। प्रमुख सचिव ने निरीक्षण के बाद अधिशासी अभियंता सीपी सिंह सहित सभी इंजीनियरों के साथ बैठक की। इसमें जिले की सभी सड़कों की स्थिति, गड्ढा मुक्ति, और सरकार की योजनाओं पर बात की। उन्होंने कहा कि जिले में सड़कें बनाने के बाद विभाग उनका रखरखाव करना भूल जाते हैं। उनका स्वामित्व तय न होने से वह गड्ढों में तब्दील हो जाती हैं। ऐसी सभी सड़कों को चयनित कर पीडब्ल्यूडी अपना स्वामित्व तय करे। उन्होंने देहात की सड़कों के चौड़ीकरण पर भी बात की। पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों ने सड़क की चौड़ाई साढे़ पांच मीटर किए जाने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

गढ़ रोड हो गड्ढामुक्त
पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बदहाल गढ़ रोड का मामला प्रमुख सचिव के सामने रखा। कहा कि इस मार्ग को बनाने की जिम्मेदारी एनएचएआई की है। प्रमुख सचिव ने कहा कि तत्काल एनएचएआई को पत्र लिखा जाए। वह स्पष्टीकरण दें। आखिर क्यों सड़क की मरम्मत नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

सफाई न होने पर हुए नाराज
निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने गैलरी में अलमारी और रिकार्ड रखे जाने और वहां पेशाब की बदबू आने पर नाराजगी जतायी। उन्होंने कहा कि विभाग स्वच्छता पर ध्यान दे। अलमारियों को कार्यालय में स्थानांतरित करें। कार्यालय के कुछ हिस्से व्यवस्थित मिलने पर कहा कि निरीक्षण की सूचना पर ही कार्यालय व्यवस्थित किया गया होगा। इसके बाद प्रांतीय खंड कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने उनका स्वागत किया। करीब आधा घंटे सभी इंजीनियरों से वार्ता की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें