फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की जमीन पर बनाईं सड़कें.. रेस्टोरेंट और होटल, नोटिस जारी, होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग की जमीन पर बनाईं सड़कें.. रेस्टोरेंट और होटल, नोटिस जारी, होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन

मेरठ। नहर पटरी के किनारे जंगल की जमीन पर सड़कें बन गईं हैं। यहां पर लोगों ने अवैध कब्जे करके रेस्टोरेंट और होटल तक खोल लिए हैं। वन विभाग के अफसरों ने पूूरे मामले की जानकारी होने पर इन सभी को नोटिस जारी करने के साथ ही कड़ी कार्रवाई की बात कही है। पेड़ काटने की एवज में जुर्माना वसूला जाएगा।
नहर पटरी के किनारे लगातार निर्माण के मामले सामने आ रहे हैं। कई जगहों पर लोगों ने स्कूल-कॉलेज बनाकर वन विभाग की जमीन पर निजी सड़कें बना दी हैं। नानू नहर पुल से सलावा झाल के बीच बड़ी संख्या में होटल और रेस्टोरेंट बना लिए गए हैं। मेन रोड से इन रेस्टोरेंट और होटल तक जाने के लिए वन विभाग की जमीन पर निजी सड़कें बना ली गई हैं। यहां खड़े हरे पेड़ काटे जा चुके हैं। इससे पहले भाजपा नेता मीनाक्षी भराला और उनके परिवार के लोगों पर भी वन विभाग के पेड़ काटकर सड़क बनवाने के आरोप लग चुके हैं। इस मामले में मुख्यमंत्री तक से शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे मामले में डीएफओ अदिति शर्मा का कहना है कि जिन लोगों ने नहर पटरी के पास वन विभाग की जमीन पर सड़क बनाई है, उन सभी को नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए कहा गया है। इन सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी साथ ही पेड़ काटने वालों से जुर्माना भी वसूला जाएगा। छह से ज्यादा लोगों को यह नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें