फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चार साल से अधर में लटका सड़क निर्माण, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
रोहाट। गांव रोहटा में जलभराव की समस्या के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
रोहटा में जलभराव से ग्रामीणों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। गांव रोहटा में सड़क की बदहाल स्थिति और जलभराव से ग्रामीण लंबे समय से परेशान हैं। रोहटा–कुटी संपर्क मार्ग पर खड़ंजा-सीसी रोड का निर्माण पिछले चार वर्षों से अधर में लटका हुआ है। शिकायतों के बावजूद कार्य शुरू न होने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर अधिकतर समय जलभराव रहता है, जिससे आने-जाने में भारी परेशानी होती है। खेतों तक पहुंचने वाले किसानों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी को कई बार समस्या से अवगत कराया गया लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन

प्रदर्शन की सूचना पर समाजसेवी दुष्यंत रोहटा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने स्थिति को देखते हुए संबंधित अधिकारियों से कॉल कर वार्ता की और तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग रखी। अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि दो से तीन दिनों में सड़क निर्माण शुरू कराया जाएगा। दुष्यंत रोहटा ने कहा कि आश्वासन के बावजूद यदि कार्य शुरू नहीं कराया गया तो वह ग्रामीणों के साथ डीएम से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान इंद्रपाल चौधरी, पप्पू चौधरी, उदयवीर चौधरी, मंगल सैनी, विनोद शर्मा, विपिन गिरी, मनोज सैनी, जगपाल सैनी, रामकुमार पाल, महेश पाल, मूलचंद पाल, समरपाल चौधरी, हरफूल पाल, नरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें