फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण रुका, कैसे डाले मिल में गन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
हॉट मिक्स प्लांट बंद होने से सड़क निर्माण रुका, परेशानी बढ़ी
विज्ञापन

लावड़ । लगातार बढ़ रहे एक्यूआई के स्तर को नियंत्रित करने के लिए प्रदूषण विभाग ने जिलेभर के हॉट मिक्स प्लांट बंद कर दिए हैं। प्लांट बंद होने के कारण सड़क निर्माण कार्य रुकने से लावड़ व दौराला के आसपास की जनता काफी परेशान है। दोनों कस्बों व आसपास क्षेत्रों के ग्रामीणों को गड्ढों से होकर सफर करना पड़ रहा है।
दौराला से मसूरी तक सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया था। इसके लिए लावड रोड पर समौली गांव के सामने हॉट मिक्स प्लांट लगाया गया था। परंतु लगातार बढ़ रहे स्मॉग व एक्यूआई स्तर को लेकर प्रदूषण विभाग ने हॉट मिक्स प्लांट बंद करा दिया। जिस कारण सड़क निर्माण कार्य अधर में लटक गया। जिस कारण लोगों को गहरे-गहरे गड्ढों के बीच गुजर कर अपना सफर पूरा करना पड़ रहा है। खरदौनी व मवी से लेकर मोहम्मदपुर तक गड्ढों के चलते वाहन चालकों के वाहन खराब हो रहे हैं। वहीं वाहन चालक गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं। इसके अलावा सोफीपुर से महलका तक बन रहे मार्ग का निर्माण भी रुक गया है। मीठेपुर गांव में दोनों ओर से मार्ग बंद कर दिया गया है, जिससे ग्रामीण अपने वाहन बाहर लेकर नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन

मीठेपुर के बाद देदवा गांव में सड़क का निर्माण होना है, लेकिन प्लांट बंद होने से यह निर्माण भी बंद पड़ा हुआ है। सर्दियां शुरू हो चुकी हैं और पेराई सत्र शुरू होने के चलते किसानों को गन्ना ले जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसान मोनू, रोहित, सुदीप, जमीर, पीयूष आदि ने बताया कि मार्ग बंद होने के कारण वह अपना गन्ना क्रय केंद्र और मिल तक नहीं ले जा पा रहे हैं। उन्होंने जल्द से जल्द हॉट मिक्स प्लांट शुरू कर सड़क निर्माण पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डा. आरके त्यागी का कहना है कि एनजीटी के आदेश पर प्रदूषण को देखते हुए हॉट मिक्स प्लांट बंद कराए गए थे। स्थिति सामान्य होने के बाद प्लांट शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें