फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बस-कार की जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में दो लोगों की मौत, कई गंभीर

Mon, 30 Jul 2018 09:42 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बस और कार की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एनएच-74 पर रोडवेज बस और कार की टक्कर में कार सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि कार में पीछे बैठा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बस में सवार दो सवारियां भी जख्मी हो गईं। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर धामपुर सीएचसी भेज दिया।

विज्ञापन

 
मोहल्ला पंजाबी सराय, काशीपुर, जिला उधम सिंह नगर निवासी आलम (40), अनवार हुसैन पुत्र अब्दुल राजक (65) निवासी गांव गुलरिया काशीपुर, रिजवान पुत्र अनवार निवासी मोहल्ला पंजाबी सराय सोमवार को कार से मेरठ जा रहे थे। जब उनकी कार मुबारकपुर कुंडा के निकट पहुंची तो सामने से आ रही उत्तराखंड डिपो की रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार सवार आलम, अनवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में पीछे बैठा रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

वहीं बस में सवार मनिंद्र और दिलराज निवासी अमृतसर भी चोटिल हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी धामपुर में भर्ती कराया। मृतकों के शव मोर्चरी में रख दिए गए। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आलम के भाई अकरम पुत्र रहीम की तहरीर पर आरोपी बस चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। घटना के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। परिचालक भी घटनास्थल से गायब हो गया। पुलिस आरोपी बस चालक को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। 

उधर, थानाध्यक्ष पंकज तोमर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपी बस चालक के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें