फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में बड़ा सड़क हादसा, बेकाबू कार खाई में गिरी, चार की मौत एक घायल

Sat, 31 Oct 2020 08:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में सड़क दुर्घटना: हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। शुक्रवार रात एक कार खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


घटना नहटौर में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास लगभग 11.40 बजे हुई। कलियर शरीफ के रास्ते में शुक्रवार देर रात नहटौर में पुल से गुजरते वक्त कार नहर में जा गिरी। इस हादसे में नहर में डूबे बरेली के चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक किसी तरह नहर से बाहर निकलने में कामयाब हो गया। 

हादसे की खबर आते ही चारों युवकों के परिवारों में कोहराम मच गया। पुराना शहर के दादू कुंआ और रबड़ी टोला में रहने वाले पांच युवक शुक्रवार शाम ईद मीलादुन्नबी पर जियारत करने के लिए कार से कलियर शरीफ रवाना हुए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नाग-नागिन का जोड़ा देख किसान की हार्ट अटैक से मौत, गांव में फैली दहशत, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन

शुक्रवार देर रात जब उनकी कार कलियर से पहले नहटौर में एक नहर पर बने पुल से गुजर रही थी, अचानक बेकाबू होकर कार नहर में गिर गई। इससे पांचों युवक पानी में डूब गए। इनमें से एक ही किसी तरह तैरकर नहर से बाहर निकलने में कामयाब हो पाया।

जबकि इफ्तिखार, तनवीर, छोटू और राजू की मौत हो गई। पुलिस के पहुंचने के बाद इनके शवों को भी बाहर निकाल लिया गया। मारे गए युवकों की उम्र 30 से 40 साल के बीच बताई जा रही है। हादसे की खबर मिलने के बाद बरेली से उनके परिवार के कई लोग नहटौर रवाना हो गए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें