मेरठ में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार दूधवाले की दर्दनाक मौत हो गई। शहर के रुड़की रोड स्थित गांधी बाग के नजदीक बाइक सवार सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल डाला। शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक चालीस वर्षीय जगवीर सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी उलेदपुर, गंगानगर है। वह दूध की सप्लाई करता है। सोमवार को वह रोज की तरह बाइक पर सवार होकर किसी दूध पहुंचाने जा रहा था। यहां गांधी बाग के नजदीक वह सड़क हादसे का शिकार हो गया।
बाइक का संतुलन बिगड़ने के कारण वह सामने से आ रहे सेना के अनियंत्रित ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।