मवाना। महर्षि दयानंद सरस्वती शूटिंग एकेडमी के छात्रों ने खुर्जा में संपन्न हुई तीन दिवसीय किरन चोपड़ा शूटिंग चैपिंयनशिप में प्राची चौधरी ने चैंपियन ऑफ चैपिंयन में प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
शूटिंग एकेडमी के संचालक कपिल धामा ने बताया कि बीबीसी कांवेंट स्कूल खुर्जा में 22 से 24 जनवरी तक चली किरन चोपड़ा शूटिंग चैंपियनशिप में एकेडमी में अभ्यासरत प्राची चौधरी ने आईएसएसएफ केटेगरी में स्वर्ण पदक जीता। इसके अतिरिक्त चैंपियन आफ चैंपियन में प्रथम स्थान प्राप्त कर 11 हजार रुपये नगद एवं ट्रॉफी पर कब्जा किया। एकेडमी में प्रशिक्षुओं में हितेश धामा ने यू-19 आईएसएसएफ केटेगरी में चार सौ में से 396 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। प्रिया यादव ने एनआर में 400 में से 371 अंक प्राप्त कर रजत पदक, आर्यन चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल में 4सौ में से 385 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त आर्यन खत्री ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य बाबूराम धामा ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया तथा बधाई दी।