फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: सेना के तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दूध वाले को कुचला, मौके पर ही मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 27 Jan 2020 12:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
accident , army hospital - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार दूधवाले की दर्दनाक मौत हो गई। शहर के रुड़की रोड स्थित गांधी बाग के नजदीक बाइक सवार सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल डाला। शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक चालीस वर्षीय जगवीर सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी उलेदपुर, गंगानगर है। वह दूध की सप्लाई करता है। सोमवार को वह रोज की तरह बाइक पर सवार होकर किसी दूध पहुंचाने जा रहा था। यहां गांधी बाग के नजदीक वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। 

बाइक का संतुलन बिगड़ने के कारण वह सामने से आ रहे सेना के अनियंत्रित ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें